महिला पॉलिटेक्निक में ‘सृजन 2026’ प्रदर्शनी 13 मई से

जोधपुर के राजकीय आवासीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 13 से 15 मई तक तीन दिवसीय आर्ट एवं डिजाइन प्रदर्शनी ‘सृजन 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए आकर्षक और रचनात्मक उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

महाविद्यालय की प्रधानाचार्य  कामना गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्राओं की कलात्मक क्षमता और डिजाइनिंग कौशल को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं तथा उन्हें भविष्य में बेहतर डिजाइनर और कलाकार बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रदर्शनी में कॉस्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग विभाग की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए परिधानों के नवीन डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन से जुड़ी कलात्मक कृतियां, फैशन एवं टेक्सटाइल उत्पाद, इंटीरियर डेकोरेशन के आधुनिक मॉडल तथा कॉमर्शियल आर्ट विभाग की आकर्षक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। छात्राओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों में पारंपरिक और आधुनिक कला का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा।

प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी का समय प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस दौरान आमजन भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे। महाविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि यह आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ कला और डिजाइन के क्षेत्र में नए अवसरों को भी प्रोत्साहित करेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी की संयोजिका  संगीता सोनी हैं, जबकि सह संयोजिका के रूप में  नीतू टाक एवं  अंजु व्यास अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और छात्राओं में प्रदर्शनी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

महाविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी को लेकर कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response