हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन

जोधपुर। शहर में हनुमान जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर जागरूक युवा फोर्स समिति के तत्वावधान में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, हनुमान चौक, जालप मोहल्ला में 1 अप्रैल से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 


हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से, मंदिर परिसर में गूंजेगा भक्ति का स्वर

जोधपुर। शहर में हनुमान जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर जागरूक युवा फोर्स समिति के तत्वावधान में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, हनुमान चौक, जालप मोहल्ला में 1 अप्रैल से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

समिति अध्यक्ष ई. सुरेश जोशी (छोटसा), पार्षद ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के पहले दिन 1 अप्रैल को सायं 7:00 बजे से मंदिर परिसर को रंगारंग रोशनी और आकर्षक फूलमंडली से सजाया जाएगा। इस दौरान संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध गायक दीपक जोशी (बटुक) अपनी प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालु प्रभु भक्ति में सराबोर होंगे और पूरे वातावरण में धार्मिक उल्लास का माहौल बनेगा।

महोत्सव के दूसरे दिन 2 अप्रैल को सायंकाल महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। समिति द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

महोत्सव सचिव अशोक जोशी ने बताया कि कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा संभाली जा रही हैं। इसमें गोपाल कल्ला, ई. महेश बोहरा, ई. राजेश (राज घराना), दिनेश जोशी, अविनाश पुरोहित, महेंद्र पुरोहित, राकेश और लाल बादशाह सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करें। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response