Jodhpur में जलापूर्ति बाधित होने से उत्पन्न जलसंकट को लेकर शहर विधायक Atul Bhansali ने बुधवार को सर्किट हाउस में पीएचईडी अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था, टैंकर संचालन और आमजन को राहत पहुंचाने के उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में शिकायत मिलते ही तुरंत निःशुल्क पानी के टैंकर भेजे जाएं।
Jodhpur में जलापूर्ति बाधित होने से उत्पन्न जलसंकट को लेकर शहर विधायक Atul Bhansaliने बुधवार को सर्किट हाउस में पीएचईडी अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था, टैंकर संचालन और आमजन को राहत पहुंचाने के उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में शिकायत मिलते ही तुरंत निःशुल्क पानी के टैंकर भेजे जाएं।
बैठक के दौरान विधायक भंसाली ने कहा कि वर्तमान क्लोजर के कारण कई इलाकों में पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में जलदाय विभाग पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करे और किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या होने पर तत्काल राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन को पानी के लिए परेशान नहीं होना चाहिए और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के बाद विधायक अतुल भंसाली ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए निःशुल्क पानी के टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि नियमित जलापूर्ति बहाल होने तक टैंकरों के माध्यम से लगातार पानी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि टैंकर व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जलदाय विभाग की ओर से 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम पानी की सप्लाई और टैंकर संबंधी शिकायतों पर निगरानी रखेगा। अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बैठक में विधायक भंसाली ने कहा कि मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharmaके नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन को राहत पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी परिवार को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Write a Response