उमंग-VII अभियान के तहत दो बच्चों का रेस्क्यू
- Posted on 4 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 27 Views
जोधपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बाल श्रम और बाल शोषण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान उमंग-VII के तहत जोधपुर पश्चिम पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक बालक और एक बालिका को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। साथ ही बालश्रम कराने वाले फैक्ट्री संचालक और भिक्षावृत्ति के लिए मजबूर करने वाली महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
Write a Response