टीटीई की ईमानदारी से यात्री को मिला भूला हुआ मोबाइल

जोधपुर, 19 मई। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में एक बार फिर रेलवे कर्मचारी की ईमानदारी देखने को मिली। जोधपुर-दादर एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान मिले एक लावारिस मोबाइल फोन को टीटीई ने उसके असली मालिक तक पहुंचाकर सराहनीय उदाहरण पेश किया। जानकारी के अनुसार, जोधपुर मंडल के सीटीआई एल.आर. चौधरी मंगलवार को जोधपुर-दादर एक्सप्रेस के बी-3 कोच में टिकट जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कोच में एक महंगा एंड्रॉयड मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में मिला।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 8.33.49 PM-Mhsg3OjIBK.jpeg

जोधपुर, 19 मई। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में एक बार फिर रेलवे कर्मचारी की ईमानदारी देखने को मिली। जोधपुर-दादर एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान मिले एक लावारिस मोबाइल फोन को टीटीई ने उसके असली मालिक तक पहुंचाकर सराहनीय उदाहरण पेश किया।

जानकारी के अनुसार, जोधपुर मंडल के सीटीआई एल.आर. चौधरी मंगलवार को जोधपुर-दादर एक्सप्रेस के बी-3 कोच में टिकट जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कोच में एक महंगा एंड्रॉयड मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में मिला। मोबाइल मिलने के बाद उन्होंने ट्रेन में अनाउंसमेंट करवाया, लेकिन काफी देर तक कोई भी यात्री मोबाइल पर दावा करने नहीं पहुंचा।

इसके बाद रेलवे कर्मचारी ने जिम्मेदारी निभाते हुए मोबाइल में उपलब्ध इमरजेंसी नंबर के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया। जांच में पता चला कि अहमदाबाद स्टेशन पर उतरे एक यात्री का बेटा जल्दबाजी में मोबाइल फोन ट्रेन में ही भूल गया था। मोबाइल खोने के बाद यात्री परिवार काफी परेशान था।

मंगलवार को ट्रेन के जोधपुर पहुंचने पर संबंधित यात्री से संपर्क किया गया। मोबाइल के वास्तविक मालिक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए वीडियो कॉल के माध्यम से सत्यापन किया गया। पुष्टि होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मौजूदगी में मोबाइल फोन यात्री को सौंप दिया गया।

बताया गया कि मोबाइल फोन की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर यात्री और उसके परिवार ने राहत की सांस ली तथा टीटीई एल.आर. चौधरी और रेलवे स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है। कर्मचारियों की ईमानदारी और जिम्मेदारी के कारण यात्रियों का रेलवे पर भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। इस घटना की सोशल मीडिया पर भी सराहना की जा रही है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response