झालामंड करंट हादसे में घायल ट्रक सह चालक की एम्स में मौत
- Posted on 21 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 33 Views
जोधपुर। झालामंड क्षेत्र के खेता नगर में नीचे झूल रही 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल ट्रक सह चालक सलीम खान की गुरुवार को एम्स जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने इस घटना को विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही बताया है। जानकारी के अनुसार 18 मई को झालामंड स्थित खेता नगर ढंड आदित्य पब्लिक स्कूल के पास लंबे समय से नीचे झूल रही 11 केवी एवं एलटी विद्युत लाइनों के कारण यह हादसा हुआ था।
Write a Response