परिवहन विभाग की सख्ती
- Posted on 7 अप्रैल 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 297 Views
अवैध बाइक टैक्सी संचालन पर परिवहन विभाग की सख्ती, 6 वाहन सीज
ओला/रैपीडो/उबर/स्विगी/जोमेटो चालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी
जोधपुर। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, जोधपुर को प्राप्त शिकायतों के आधार पर ओला/रैपीडो/उबर/स्विगी/जोमेटो जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़े बाइक चालकों द्वारा बिना वैध परमिट के सवारी ढोने एवं वाहनों के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों पर कार्रवाई की गई।
जिला परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के नेतृत्व में परिवहन निरीक्षकों की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए 6 चालान बनाए गए तथा संबंधित वाहनों को जब्त (सीज) किया गया। यह कार्रवाई बार-बार प्राप्त हो रही शिकायतों के मद्देनजर की गई है।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जोधपुर ने आमजन को सूचित करते हुए बताया कि ऐसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगामी दिनों में राजस्थान एग्रीगेटर/डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर स्कीम नियम, 2025 के तहत निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने संबंधित चालकों को निर्देशित किया कि वे अपने वाहनों के समस्त आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कर, नियमानुसार ही वाहनों का संचालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधि अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Write a Response