पावटा सी रोड पर यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान

जोधपुर, 3 जून। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने बुधवार को पावटा सी रोड क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी के सुपरविजन में की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज के निर्देशानुसार  सुनिता गढवाल निपु मय नेतृत्व में यातायात पुलिस और नगर निगम की अतिक्रमण निरोधक टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 4.16.19 PM-UHmhTdwu3x.jpeg

जोधपुर, 3 जून। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने बुधवार को पावटा सी रोड क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी के सुपरविजन में की गई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज के निर्देशानुसार  सुनिता गढवाल निपु मय नेतृत्व में यातायात पुलिस और नगर निगम की अतिक्रमण निरोधक टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करने तथा हाथ ठेला संचालकों को सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से ठेले नहीं लगाने के संबंध में समझाइश दी गई।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। समझाइश के बावजूद नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानों के बाहर लगाए गए होर्डिंग बोर्ड, साइन बोर्ड तथा अन्य अवैध अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई और सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े हाथ ठेलों को भी हटवाया गया।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में आगामी दिनों में भी इसी प्रकार के विशेष अभियान चलाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना और नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

पुलिस ने आमजन, दुकानदारों, हाथ ठेला संचालकों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response