ट्रेन के टॉयलेट से 8 बैग में भरी शराब बरामद

टीटीई की सतर्कता से हड़पसर ट्रेन में अवैध शराब का जखीरा पकड़ाहडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन के टॉयलेट से 8 बैग में भरी शराब बरामदजोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलती ट्रेन में टिकट जांच के दौरान टीटीई की सतर्कता से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब पकड़ी गई है। 

 

WhatsApp Image 2026-03-10 at 11.11.56 PM-5XPAVxPyci.jpeg

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंगलवार  10 मार्च को ट्रेन संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लूनी से जोधपुर के स्टेशनों के बीच टिकट जांच के दौरान आरक्षित कोच एस-1 में तीन यात्री टॉयलेट के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े दिखाई दिए। कोच के टीटीई रिछपाल सिंह ने उनसे पूछताछ की लेकिन वे अपने बारे में और वहां खड़े रहने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

संदेह होने पर टीटीई ने कोच के टॉयलेट की जांच की। जांच के दौरान टॉयलेट के अंदर आठ बैग रखे हुए मिले। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। ट्रेन के जोधपुर पहुंचने पर शराब से भरे सभी आठ बैग ट्रेन कंडक्टर आर के यादव के मीमो के साथ रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिए गए, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। 

संदिग्ध गतिविधियों पर है कड़ी नजर

यादव ने बताया कि जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार मंडल में इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा भी कड़ी नजर रखी जा रही है,जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर लगातार सतर्क है

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response