हेड कांस्टेबल पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज

जोधपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पुलिस आयुक्तालय जोधपुर की यातायात शाखा में कार्यरत हेड कांस्टेबल बलदेव सिंह के खिलाफ रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा की गई।

 

WhatsApp Image 2026-04-07 at 9.03.49 PM-VVs5evIu4C.jpeg

जोधपुर में यातायात शाखा के हेड कांस्टेबल पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज

जोधपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पुलिस आयुक्तालय जोधपुर की यातायात शाखा में कार्यरत हेड कांस्टेबल बलदेव सिंह के खिलाफ रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी जोधपुर इकाई को एक परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि हेड कांस्टेबल बलदेव सिंह ने परिवादी के बोलेरो पिकअप वाहन का चालान नहीं बनाने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत की मांग की। साथ ही आरोपी ने परिवादी का ड्राइविंग लाइसेंस भी अपने पास रख लिया और लगातार मानसिक रूप से परेशान करता रहा।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 19 जनवरी 2026 को शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने 500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। हालांकि परिवादी द्वारा समय मांगने पर आरोपी ने वाहन का चालान बना दिया और ड्राइविंग लाइसेंस वापस लौटा दिया।

इसके बाद एसीबी चौकी जोधपुर शहर ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय जयपुर को भेजी। मामले की जांच के बाद एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत हेड कांस्टेबल बलदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत एसीबी को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का अभियान लगातार जारी है और किसी भी स्तर पर लिप्त कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response