विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में प्रदर्शन किया

Jai Narain Vyas University की पेंशन सोसायटी के तत्वावधान में मंगलवार को विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पर पेंशनरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पिछले चार माह से बकाया पेंशन का भुगतान नहीं होने से नाराज करीब 250 से अधिक पेंशनरों ने इसमें भाग लिया और विश्वविद्यालय प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शनकारियों ने कुलगुरु और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।

WhatsApp Image 2026-04-20 at 10.57.10 PM (1)-UcEtHmGHtX.jpg

Jai Narain Vyas University की पेंशन सोसायटी के तत्वावधान में मंगलवार को विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पर पेंशनरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पिछले चार माह से बकाया पेंशन का भुगतान नहीं होने से नाराज करीब 250 से अधिक पेंशनरों ने इसमें भाग लिया और विश्वविद्यालय प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शनकारियों ने कुलगुरु और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।

पेंशनरों का कहना था कि नियमित पेंशन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उम्र के इस पड़ाव में कई वरिष्ठ नागरिक गंभीर बीमारियों, जैसे कैंसर, का इलाज तक नहीं करवा पा रहे हैं। कुछ पेंशनरों की पेंशन के इंतजार में मृत्यु तक हो चुकी है, जिससे आक्रोश और भी बढ़ गया है।

प्रदर्शन को पूर्व कुलपति (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय) प्रो. गंगा राम जाखड़, पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष प्रो. एस.एस. टाक, पेंशन सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. राम निवास शर्मा, प्रो. खरता राम पटेल और अशोक व्यास सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलगुरु की कड़ी आलोचना करते हुए चेतावनी दी कि जब तक बकाया पेंशन का भुगतान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान पेंशनरों ने दस मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की कि कुलगुरु को सद्बुद्धि मिले, जिससे वे पेंशनरों की समस्याओं को समझते हुए जल्द समाधान करें। प्रदर्शन में प्रो. विनीता परिहार, प्रो. प्रभा भंडारी, प्रो. कौशल नाथ उपाध्याय, प्रो. के.एन. व्यास, प्रो. लोकेंद्र सिंह शक्तावत, प्रो. एम.जी. सोनी सहित कई सेवानिवृत्त शिक्षक, कर्मचारी और पारिवारिक पेंशनधारक शामिल हुए।

पेंशनरों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने इस वित्त वर्ष में केवल तीन माह की पेंशन का भुगतान किया है और शेष राशि के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। इससे पहले कुलगुरु ने पेंशन प्रकरण निवारण समिति की बैठक में शामिल होने का आग्रह किया था, लेकिन समिति भी कोई संतोषजनक समाधान प्रस्तुत नहीं कर सकी।

पेंशनरों ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान कुलगुरु के कार्यकाल में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया है और उन्हें पूर्व में मिली सुविधाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। अंत में सभी ने निर्णय लिया कि पेंशन भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा और बुधवार को भी सुबह 11 से 12 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response