जोधपुर, 22 अप्रैल। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए संचालित अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तकनीकी दक्षता का शानदार उदाहरण पेश किया है। सेंटर की सक्रिय निगरानी के चलते भदवासिया फल मंडी क्षेत्र में चोरी की एक वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई। एडीसीपी नरेंद्र चौधरीने बताया कि 22 अप्रैल को सुबह करीब 8:50 बजे लाइव मॉनिटरिंग के दौरान कांस्टेबल फिरोज खान ने भदवासिया फ्रूट मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए दो संदिग्ध युवकों की गतिविधियों पर नजर रखी। करीब एक घंटे तक लगातार निगरानी में यह सामने आया कि दोनों युवक लोडिंग टैक्सियों में पीछे से चढ़कर सामान चोरी करने की कोशिश कर रहे थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अत्याधुनिक वीएसआर तकनीक के माध्यम से इवेंट क्रिएट कर डिस्पैचर को भेजा गया। इसके बाद संबंधित क्षेत्र की पीसीआर वैन को मोबाइल टर्मिनल डेटा (MDT) के जरिए सूचना दी गई। जीपीएस लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एएसआई मोहनराम और उनकी टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए महामंदिर थाने लाया गया है। इस पूरी कार्रवाई में अभय कमांड सेंटर की तत्परता, तकनीकी उपयोग और पुलिस टीम के बेहतरीन समन्वय से अपराध को होने से पहले ही रोक लिया गया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष (100/112) या व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर दें। साथ ही वाहन किराए पर लेते समय उसका रजिस्ट्रेशन नंबर और चालक की जानकारी अवश्य नोट करें।
Write a Response