शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जोधपुर जिले के पीपाड़ सिटी क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। कापरड़ा थाना क्षेत्र के कुड़ गांव स्थित एक सरकारी विद्यालय परिसर में एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई और ग्रामीणों में भारी  चिंता का माहौल है।

 

WhatsApp Image 2026-03-18 at 3.38.31 PM-v8JaZzsGWi.jpeg

कुड़ गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला

जोधपुर जिले के पीपाड़ सिटी क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। कापरड़ा थाना क्षेत्र के कुड़ गांव स्थित एक सरकारी विद्यालय परिसर में एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई और ग्रामीणों में भारी  चिंता का माहौल है।

मृतक की पहचान मंची राम माली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से करौली जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वे कुड़ गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने स्कूल परिसर में ही किसी कक्ष में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना का पता उस समय चला जब सुबह स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में देखा। सूचना मिलते ही कापरड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका खुलासा अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि नोट की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्कूल स्टाफ से बातचीत कर घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response