कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ त्वरित कार्यवाही

जोधपुर। शहर में अवैध गैस भंडारण, परिवहन और कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जोधपुर पश्चिम पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज, पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत तथा एसीपी बोरानाडा आनन्दसिंह राजपुरोहित के निर्देशन एवं सुपरविजन में की गई।

पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 43 दिनांक 28 मार्च 2026 में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 तथा बीएनएस की धारा 287 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी सांवलराम पुत्र भलुराम, जाति बिश्नोई, उम्र 34 वर्ष, निवासी केरला नाडा भीकमकोर, थाना मतौडा, जिला फलौदी, लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध गैस कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत एसीपी बोरानाडा के सुपरविजन में थानाधिकारी झंवर प्रहलाद सिंह निपु के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानव स्रोतों की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से अवैध गैस भंडारण, परिवहन और कालाबाजारी से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

इस कार्रवाई में शामिल टीम में थानाधिकारी प्रहलाद सिंह निपु के साथ महेन्द्र सिंह (सउनि), कानाराम (कांस्टेबल 2466) और रघुवीर सिंह (कांस्टेबल 326) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह सख्ती जारी रहेगी

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response