तारघर स्थित दुकानों में तोड़फोड़ और गंदगी फैलाने का आरोप
- Posted on 27 मई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 17 Views
जोधपुर। शहर के तारघर क्षेत्र में कुम्हार समाज द्वारा किराए पर दी गई करीब 40 दुकानों के किराएदारों ने बुधवार को पुलिस थाना सरदारपुरा पहुंचकर कुछ व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नरेश बागरेचा सहित अन्य लोग लगातार दुकानों में गंदगी फैलाने, तोड़फोड़ करने तथा व्यापारियों को मानसिक रूप से परेशान करने का कार्य कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सभी प्रभावित दुकानदार सामूहिक रूप से सरदारपुरा थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की।
Write a Response