पुलिस थाना देवनगर की दुपहिया वाहन चोर के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही

जोधपुरदेवनगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरद कविराज के निर्देशन में की गई।

 


जोधपुरदेवनगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरद कविराज के निर्देशन में की गई

पुलिस के अनुसार, वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज शर्मा के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी सोमकरण द्वारा किया गया।

घटना 19 अप्रैल 2026 की है, जब प्रार्थी दिनेशचन्द्र सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल अग्रसेन भवन, प्रथम पुलिया चौहाबोर्ड क्षेत्र से रात 8:15 से 9:30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर संदिग्ध की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आजान उर्फ अमान को दस्तयाब किया।

पूछताछ में आरोपी ने अग्रसेन भवन के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजान उर्फ अमान पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी राजीव गांधी कॉलोनी, देवनगर के रूप में हुई है। पुलिस उससे अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर अपराधियों की धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response