शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जोधपुर। Jodhpur Police द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना लूणी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सहयोग करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्करों को डोडा पोस्त की सप्लाई के लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए वाहन उपलब्ध करवाता था।

 


जोधपुर। Jodhpur Police द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना लूणी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सहयोग करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्करों को डोडा पोस्त की सप्लाई के लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए वाहन उपलब्ध करवाता था।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त Sharat Kaviraj, पुलिस उपायुक्त पश्चिम Kamal Shekhawat तथा सहायक पुलिस आयुक्त आनंद सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में की गई। थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने एनडीपीएस के एक प्रकरण में वांछित आरोपी महेंद्र मेघवाल को गिरफ्तार किया।

घटना के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम धुंधाड़ा से उत्तेसर रोड स्थित सिरड़िया तिराहे पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध वाहन (जीजे 03 बीवाई 5517) खड़ा मिला, जिस पर एम्बुलेंस लिखा हुआ था और नीली बत्ती लगी हुई थी। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के 15 कट्टों में भरा हुआ कुल 303.935 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

वाहन में मौजूद दो आरोपियों महेंद्र (24) और श्रीराम (38) निवासी धवा को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि यह वाहन गोरधनराम द्वारा मन्दसौर से डोडा पोस्त लाने के लिए उपलब्ध कराया गया था। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने वाहन मालिक महेंद्र मेघवाल (30) निवासी मंडोर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी शातिर नकबजन है और एनडीपीएस मामलों में तस्करों को फर्जी आरसी नंबर लगाकर ऊंचे दामों पर वाहन उपलब्ध करवाता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें महामंदिर, देवनगर और बासनी थानों में प्रकरण शामिल हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response