अपराधियों के खिलाफ पुलिस थाना सूरसागर की कार्यवाही

राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे राज्य स्तरीय तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत संगीन और गंभीर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सूरसागर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो माह से फरार चल रहे दो टॉप-10 वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

 

WhatsApp Image 2026-05-09 at 8.16.21 PM (2)-J9dXWzbIYH.jpeg
 

राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे राज्य स्तरीय तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत संगीन और गंभीर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सूरसागर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो माह से फरार चल रहे दो टॉप-10 वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज, पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर रविन्द्र बोथरा के निर्देशन में अभियान के दौरान प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद सूरसागर थानाधिकारी हरीशचन्द्र सोलंकी ने विशेष पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और फरार अपराधियों की तलाश तेज की।

पुलिस के अनुसार 11 मई 2026 को थाना स्तर की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो माह से फरार और थाना के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल मोहम्मद अयान और अयान खान को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ सूरसागर थाने में प्रकरण संख्या 92/2026 दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 189(2), 115(2), 126(2) और 110 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अयान पुत्र अब्दुल मुजीब निवासी कबीरनगर, सूरसागर तथा अयान खान पुत्र मोहम्मद इमरान निवासी कबीरनगर, सूरसागर के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र 19 वर्ष बताई गई है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी हरीशचन्द्र सोलंकी, अनुसंधान अधिकारी पाबुदान सिंह, आसूचना अधिकारी मनीष तथा कांस्टेबल चेनाराम की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत फरार एवं संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response