मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। शहर के मंडोर मंडी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध घी एवं खाद्य सामग्री जब्त की है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टी. शुभमंगला के निर्देशन में तथा सीएमएचओ डॉ. एस.एस. शेखावत के निर्देशानुसार केंद्रीय टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई, जिससे मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Image 2026-04-02 at 11.04.17 PM-5eiJarl3iy.jpeg

जोधपुर। शहर के मंडोर मंडी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध घी एवं खाद्य सामग्री जब्त की है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टी. शुभमंगला के निर्देशन में तथा सीएमएचओ डॉ. एस.एस. शेखावत के निर्देशानुसार केंद्रीय टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई, जिससे मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई मंडोर मंडी स्थित रिद्धि सिद्धि ट्रेडर्स, 12 वीर सावरकर ब्लॉक पर की गई, जहां विभिन्न ब्रांड के घी और खाद्य उत्पादों को सीज किया गया। जब्त किए गए उत्पादों में बाबा, हरियाणा फार्म, चक्र सुदर्शन, डेयरी मिल्क, उरमूल प्योरवर, वेज फेट विजेता दीप तथा रॉयल ब्रांड शामिल हैं। टीम ने मौके पर मौजूद स्टॉक की जांच कर संदिग्ध पाए जाने पर बड़ी मात्रा में सामग्री को अपने कब्जे में लिया।

इसके बाद दूसरी कार्रवाई स्पार्क इंटरनेशनल, मंडोर मंडी में की गई, जहां से ‘श्रीपाल घी’ के कुल 1,560 किलो उत्पाद जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों स्थानों पर लंबे समय से मिलावटी या मानकविहीन खाद्य सामग्री की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई।

दोनों कार्रवाइयों को मिलाकर कुल 13,244 किलो से अधिक घी एवं अन्य खाद्य सामग्री सीज की गई है। विभाग ने मौके से नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फर्मों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में केंद्रीय टीम के विनोद कुमार शर्मा, लोकेश शर्मा, रजनीश शर्मा और विजय कंवर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित और विश्वसनीय ब्रांड के खाद्य पदार्थ ही खरीदें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री की सूचना विभाग को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response