कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता
- Posted on 11 मई 2026
- (राजनीति)
- By Rajendra Harsh
- 76 Views
नव नियुक्त शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन
जोधपुर। 11 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जोधपुर प्रभारी विक्रम सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने और पूरी निष्ठा के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।
कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता : विक्रम सिंह शेखावत
नव नियुक्त शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन
जोधपुर। 11 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जोधपुर प्रभारी विक्रम सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने और पूरी निष्ठा के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि नव नियुक्त जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जोधपुर प्रभारी विक्रम सिंह शेखावत ने की। बैठक में संगठन विस्तार, पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी नगर निगम चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें
बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि विक्रम सिंह शेखावत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी में दायित्व मिलना गौरव की बात है, लेकिन उसका सही तरीके से निर्वहन करना बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करते हुए कांग्रेस को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करना होगा।
नगर निगम चुनाव पर फोकस
शेखावत ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाना नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए सक्रियता के साथ कार्य करना जरूरी है।
साफा और माला पहनाकर किया स्वागत
बैठक के दौरान विक्रम सिंह शेखावत का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जगदीश सांखला, अब्दुल कयूम लोधी, राजेंद्र कुमार आर्य, मनोज व्यास “हैंणसा”, महासचिव लियाकत अली रंगरेज, शेर मोहम्मद, अनिल जोशी, राजेश रामदेव, भंवरलाल सियोल, मनीष लोढ़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Write a Response