कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन

जोधपुर। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शुक्रवार को जोधपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जोधपुर शहर एवं देहात जिला इकाइयों की ओर से नई सड़क स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के पास शांतिपूर्ण धरना देकर विरोध जताया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

 

WhatsApp Image 2026-03-13 at 3.25.34 PM (1)-BMBNRNceV4.jpg

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन

जोधपुर। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शुक्रवार को जोधपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जोधपुर शहर एवं देहात जिला इकाइयों की ओर से नई सड़क स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के पास शांतिपूर्ण धरना देकर विरोध जताया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंमकार वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जोधपुर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घरेलू गैस के दाम बढ़ने से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है और महंगाई से लोग परेशान हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान जोधपुर शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की महिलाओं ने चूल्हे पर खाना बनाकर अनोखे तरीके से विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जब पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय एलपीजी सिलेंडर के दामों में मामूली वृद्धि होती थी, तब भाजपा की एक महिला नेत्री सिलेंडर लेकर सड़कों पर बैठकर विरोध करती थीं। आज आम जनता पूछ रही है कि अब वह नेत्री कहां हैं और क्या अब उनकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती कि वे भी जनता के साथ खड़ी हों।

पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे पूंजीपतियों की सरकार बताया। वहीं पूर्व महापौर कुंती देवड़ा ने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों और वर्तमान नीतियों में काफी अंतर दिखाई दे रहा है, जिससे आम जनता निराश है।

‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन में जोधपुर लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें हीरालाल मुंडेल, नरेश जोशी, प्रवीण कुंभट, मोहनलाल कटारिया, मुन्नी देवी गोदारा, रेखा लोहिया, विजयलक्ष्मी पटेल, लियाकत अली रंगरेज, हरेंद्र सिंह राठौड़, राजेश रामदेव, नरेंद्र शर्मा, विशाल शर्मा, रामनिवास गोदारा, त्रिलोक मेहरा, अख्तर खान सिंधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी करने की मांग की।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response