गैस संकट पर कांग्रेस फैला रही भ्रम : शेखावत
- Posted on 14 मार्च 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 46 Views
जोधपुर, 14 मार्च। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने देश में पेट्रोलियम उत्पादों और गैस की आपूर्ति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत में पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर किसी भी तरह का कोई संकट नहीं है। कांग्रेस पार्टी 'नॉन-इशू' को मुद्दा बनाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का गैर-जिम्मेदाराना प्रयास कर रही है।

शनिवार को मीडिया से बातचीत में शेखावत ने वैश्विक युद्ध की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण दुनिया भर के देशों के सामने चुनौतियां खड़ी हुई हैं। पड़ोसी देशों की तुलना करते हुए उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में लगभग इमरजेंसी जैसी स्थिति है, जबकि बांग्लादेश में छुट्टियां घोषित कर सरकारी कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' पर भेज दिया गया है। उन्होंने आंकड़ों के साथ जानकारी दी कि अमेरिका जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में जनवरी के मुकाबले मार्च में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें 22 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न तो कीमतों में एक रुपए की बढ़ोतरी की गई और न ही कहीं कोई किल्लत होने दी गई।
आपूर्ति श्रृंखला पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का 60 प्रतिशत से ज्यादा क्रूड ऑयल इंपोर्ट करता है, जिसका 75 प्रतिशत फारस की खाड़ी के 'होर्मुज स्टेट' से आता है। ईरान द्वारा रोक लगाए जाने से आपूर्ति बाधित हुई थी, लेकिन सरकार ने प्रो-एक्टिवली काम करते हुए अपने आयात स्रोतों का विस्तार किया। हम पहले 27 देशों से तेल मंगाते थे, लेकिन अब हमने 40 देशों के साथ समझौते कर आपूर्ति सुनिश्चित की है। हमारी सप्लाई लाइन अब गल्फ देशों से आगे बढ़कर अमेरिका तक पहुंच चुकी है
Write a Response