जोधपुर संभाग के 32 मंदिरों में बुधवार को विशेष पूजा
- Posted on 9 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 20 Views
जोधपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार, 10 जून को जोधपुर संभाग के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगल कामना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित एवं नियंत्रित मंदिरों, अराजकीय मंदिरों तथा विभिन्न प्रन्यासों के अधीन संचालित मंदिरों में स्थानीय परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश एवं जनकल्याण की मंगल कामना के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना है।
Write a Response