पावटा सी रोड पर दुकानदार से मारपीट

जोधपुर के पावटा सी रोड क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ बदमाशों द्वारा की गई मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं व्यापारियों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार पावटा सी रोड स्थित दुकान पर मौजूद दुकानदार ललित सांखला पर कुछ बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा

WhatsApp Image 2026-05-26 at 6.31.58 PM-sDymLjzH4R.jpeg

जोधपुर के पावटा सी रोड क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ बदमाशों द्वारा की गई मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं व्यापारियों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार पावटा सी रोड स्थित दुकान पर मौजूद दुकानदार ललित सांखला पर कुछ बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कई युवक दुकान में घुसकर ललित सांखला को घेर लेते हैं और उसके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। इस दौरान दुकान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल दुकानदार ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को दस्तयाब कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं आमजन और कारोबारियों में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response