8 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
- Posted on 5 अप्रैल 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 81 Views
जोधपुर। 5 अप्रैल। जीआरपी थाना जोधपुर की स्पेशल टीम ने आठ साल पुराने स्नैचिंग मामले में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2018 में चलती ट्रेन रानिखेत एक्सप्रेस में एक यात्री के साथ स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
चलती ट्रेन में स्नैचिंग करने वाला 8 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
रानिखेत एक्सप्रेस में यात्री से की थी वारदात, जीआरपी जोधपुर की स्पेशल टीम ने दबोचा
जोधपुर। 5 अप्रैल। जीआरपी थाना जोधपुर की स्पेशल टीम ने आठ साल पुराने स्नैचिंग मामले में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2018 में चलती ट्रेन रानिखेत एक्सप्रेस में एक यात्री के साथ स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार 15 सितंबर 2018 को जनकसिंह पुत्र पदमसिंह, निवासी ग्राम लीली, तहसील मालाखेड़ा, जिला अलवर रानिखेत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15013) में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ स्नैचिंग की घटना हुई थी। मामले में आरोपी प्रकाश सांसी वारदात के बाद से फरार था।
पुलिस अधीक्षक केवल राम राव व पुलिस उप अधीक्षक राहुल यादव के निर्देश पर थानाधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी प्रकाश सांसी पुत्र स्व. अचलाराम सांसी, निवासी सांसी बस्ती कॉलोनी, रातानाडा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जंहा से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेजा गया है।
Write a Response