शिवसेना ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया

जोधपुर। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने देशभर में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को लेकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

 

WhatsApp Image 2026-04-18 at 8.31.45 PM (1)-JUozWtXMje.jpg

जोधपुर। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने देशभर में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को लेकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम में कहा गया कि नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा प्रस्ताव लाकर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, जिसका कांग्रेस द्वारा विरोध करना नारी शक्ति का अपमान है। वक्ताओं ने दावा किया कि देश की जनता आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।

जोधपुर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शिवसेना के राज्य प्रमुख (वित्त एवं योजना) प्रवीण वकराल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिवसैनिक शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला सम्मान के पक्ष में अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान जिला प्रमुख हिमांशु सिंह सोलंकी, शहर प्रमुख दीपक सोढा, सचिव जय किशन सिंघल, नानू लाल टाक, उप जिला प्रमुख नरपतदान चारण, राजेश राकावत, राकेश सुथार, डॉ. जय कुमार, पुनीत सोनी, विकास जैन, रोविंद्र कपिल अग्रवाल, प्रकाश बोराणा, मनीष अग्रवाल, राज सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अंकित तंवर, महेंद्र मेहरा, मनीष गुप्ता, अक्षय बग्गा, रूद्र सिंह (सूरसागर प्रमुख), आदित्य मेहता (सरदारपुरा प्रमुख), वीरेंद्र सिंह राठौड़ (लूणी तहसील प्रमुख) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि शिवसेना हमेशा से महिला सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है और आगे भी इसी मजबूती के साथ कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के समर्थन में एकजुट रहने का संकल्प लिया।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response