महात्मा गांधी अस्पताल के पास बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
- Posted on 10 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 21 Views
जोधपुर, 10 जून। पुलिस थाना सरदारपुरा ने लगातार मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। वहीं थाना पुलिस ने पिछले 15 दिनों में 20 से अधिक चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर वाहन चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है।आरोपी बरकत उर्फ बैण्डवाला (31) पुत्र अमर खां उर्फ अमराराम, निवासी जाटों का बास गोदावास, थाना भोपालगढ़ हाल निवासी नांदड़ी गोशाला के पास, बनाड़ को गिरफ्तार किया।
Write a Response