3000 रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

जोधपुर। पुलिस थाना राजीव गांधी नगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट व अवैध मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त चोरी की लग्जरी गाड़ियों के मामले में वांछित 3000 रुपए के इनामी आरोपी प्रेमाराम उर्फ प्रेमराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था और थाना राजीव गांधी नगर की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था।

जोधपुर: 3000 रुपए का इनामी बदमाश प्रेमाराम गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट मामले में था फरार

जोधपुर। पुलिस थाना राजीव गांधी नगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट व अवैध मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त चोरी की लग्जरी गाड़ियों के मामले में वांछित 3000 रुपए के इनामी आरोपी प्रेमाराम उर्फ प्रेमराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था और थाना राजीव गांधी नगर की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त रविन्द बोथरा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी प्रेमराज (29) पुत्र बीरबलराम, निवासी मतवालों की ढाणी, बालासती, थाना बिलाड़ा (जोधपुर ग्रामीण) का रहने वाला है।

प्रकरण के अनुसार, दिनांक 15 अप्रैल 2025 को थाना क्षेत्र स्थित पॉश सोसायटी अरिहंत ऑचल की पार्किंग में खड़ी एक इनोवा कार से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए थे। तलाशी के दौरान एक 12 बोर पंप एक्शन गन मय 14 कारतूस, एक अवैध पिस्टल मय 2 जिंदा कारतूस तथा एक किया सेल्टोस कार बरामद की गई। जांच में सामने आया कि दोनों गाड़ियों की पीछे की सीटें खुली हुई थीं और उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, ये वाहन अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में उपयोग किए जा रहे थे। मामले में दोनों वाहनों व अवैध हथियारों को जब्त कर 16 अप्रैल 2025 को प्रकरण संख्या 95/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 341(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ जारी है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response