देचू बाजार में भीषण आग

फलोदी। राष्ट्रीय राजमार्ग जोधपुर-जैसलमेर मार्ग स्थित देचू कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग राउमावि देचू के सामने स्थित मोबाइल, किराणा, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में भगदड़ जैसे हालात बन गए और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 11.07.00 PM-iQ3z50Ifdq.jpeg

फलोदी। राष्ट्रीय राजमार्ग जोधपुर-जैसलमेर मार्ग स्थित देचू कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग राउमावि देचू के सामने स्थित मोबाइल, किराणा, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में भगदड़ जैसे हालात बन गए और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक एक दुकान से शुरू हुई और तेज हवा तथा ज्वलनशील सामान होने के कारण कुछ ही देर में आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। दुकानदार अपनी दुकानों से सामान बचाने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण अधिकांश लोग कुछ भी नहीं बचा सके।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पानी के टैंकर मंगवाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। देचू उपखंड मुख्यालय पर दमकल वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण राहत कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि समय पर अग्निशमन वाहन नहीं पहुंचने से आग ने अधिक नुकसान पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही देचू तहसीलदार हरिसिंह, देचू पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था संभाली। आग लगने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं व्यापारियों ने देचू क्षेत्र में स्थायी अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response