राजस्थान युवा शक्ति दिवस” आयोजित
- Posted on 17 मार्च 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 80 Views
जोधपुर, 17 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह-2026 के अंतर्गत जिले में आयोजित किए जा रहे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला स्तरीय “राजस्थान युवा शक्ति दिवस” का आयोजन मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, जोधपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवचयनित युवाओं का सम्मेलन आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवचयनित युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिभुवन सिंह भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं बल्कि जिम्मेदारी का प्रारंभ है। उन्होंने कहा कि सभी नवचयनित राजकीय सेवक ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करें, तभी जिले और देश का समग्र विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने सम्मान पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकारी सेवा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने नवचयनित युवाओं से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपतलाल सुथार, जिला रोजगार अधिकारी आनंद कुमार सुथार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Write a Response