करियर काउंसलिंग कार्यक्रम सम्पन्न

जोधपुर। जीनगर शिक्षा समिति, जोधपुर के तत्वावधान में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक पुनर्भरण एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम-2026 का आयोजन 3 मई, रविवार को जीनगर न्याती बगेची, सिवांची गेट में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

 

WhatsApp Image 2026-05-03 at 10.20.44 PM-M8ag7mSVNy.jpeg

जीनगर शिक्षा समिति का निःशुल्क पाठ्यपुस्तक पुनर्भरण एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम सम्पन्न

जोधपुर। जीनगर शिक्षा समिति, जोधपुर के तत्वावधान में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक पुनर्भरण एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम-2026 का आयोजन 3 मई, रविवार को जीनगर न्याती बगेची, सिवांची गेट में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमराज सोनगरा रहे विशिष्ट अतिथियों में नरेन्द्र कुमार आसेरी (संरक्षक), शिवजी चौहान (अध्यक्ष), विद्याप्रकाश खींची तथा टीकमदास चौहान सहित कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे। इसके अलावा जीनगर समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की राशि का पुनर्भरण चेक के माध्यम से किया गया। साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक और सामाजिक प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा। संरक्षक नरेन्द्र कुमार आसेरी, अध्यक्ष शिवजी चौहान, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान, सचिव डॉ. दिनेश चौहान, कोषाध्यक्ष इन्द्रराज चौहान तथा सलाहकारों और कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक व मार्गदर्शन कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response