प्रेम प्रकाश आश्रम में पुरुषोत्तम मास आरंभ हुआ
- Posted on 17 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 119 Views
जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के ज्वाला विहार स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में रविवार को भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-अर्चना के साथ अधिक मास एवं पुरुषोत्तम मास का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। प्रेम प्रकाश आश्रम के पूज्य संत जीतू राम ने बताया कि पुरुषोत्तम मास सेवा, भक्ति, दान और विशेष रूप से अन्नदान के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रेमप्रकाश संप्रदाय के संस्थापक सतगुरु स्वामी टेऊराम महाराज की प्रेरणा से इस वर्ष आश्रम में 64 दिवसीय अन्नक्षेत्र सेवा का आयोजन किया जा रहा है
Write a Response