जोधपुर डिस्कॉम में निजीकरण के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति का बिगुल

जोधपुर, 16 मार्च 2026 आज जोधपुर विद्युत वितरण निगम की संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में डिस्कॉम के सभी प्रमुख श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रबंध निदेशक (Managing Director) महोदय के साथ महत्वपूर्ण वार्ता की। वार्ता के दौरान समिति ने जोधपुर डिस्कॉम में किए जा रहे निजीकरण (Privatization) के प्रयासों का पुरजोर विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट किया कि यह कदम न तो कर्मचारियों के हित में है और न ही आम उपभोक्ताओं के।

WhatsApp Image 2026-03-16 at 8.08.25 PM-6maD3q8mpQ.jpeg

जोधपुर, 16 मार्च 2026

आज जोधपुर विद्युत वितरण निगम की संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में डिस्कॉम के सभी प्रमुख श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रबंध निदेशक (Managing Director) महोदय के साथ महत्वपूर्ण वार्ता की। वार्ता के दौरान समिति ने जोधपुर डिस्कॉम में किए जा रहे निजीकरण (Privatization) के प्रयासों का पुरजोर विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट किया कि यह कदम न तो कर्मचारियों के हित में है और न ही आम उपभोक्ताओं के।

शानदार प्रदर्शन के बावजूद निजीकरण का प्रयास तर्कहीन

समिति ने वार्ता में तकनीकी तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखते हुए बताया कि जोधपुर डिस्कॉम पिछले दो वर्षों (2024-25 एवं 2025-26) में राष्ट्रीय रैंकिंग में ऐतिहासिक सुधार कर रहा है।

* घाटे में कमी: निगम ने अपने वित्तीय एवं तकनीकी घाटों में निरंतर कमी की है।
* ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति: पिछले दो वर्षों में विद्युत विभाग हर क्षेत्र में गतिशील रहा है। चाहे वह सोलर ऊर्जा हो या विंड एनर्जी, सभी क्षेत्रों में उत्पादन एवं वितरण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

समिति ने कहा कि जब कर्मचारी सरकारी तंत्र के अधीन रहते हुए डिस्कॉम को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, तब भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निजीकरण की दिशा में कदम बढ़ाना कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं में असुरक्षा एवं विरोध की भावना पैदा कर रहा है।

आगामी आंदोलन की रूपरेखा

संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए मार्च और अप्रैल माह में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है—

 कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराएंगे।
 स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर उनका घेराव किया जाएगा।
 जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन के समक्ष बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।

सभी श्रम संगठनों की एकजुटता

आज की बैठक में जोधपुर डिस्कॉम के सभी प्रमुख संगठनों ने एक स्वर में निजीकरण का विरोध किया। प्रमुख रूप से निम्न संगठन शामिल रहे—

 जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ
 बिजली इंजीनियर एसोसिएशन ऑफ जोधपुर
 जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ (INTUC)
 राजस्थान विद्युत लेखा कर्मचारी संघ
 राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन
 कर्मचारी मजदूर संघ
 राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक कर्मचारी संघ
 बिजली इंजीनियर एसोसिएशन (AITUC)
 पावर इंजीनियर संगठन

बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से जगदीश प्रसाद, करण सिंह राजपुरोहित, विनोद सोनी, कुलदीप सांखला, हुकमचंद चौहान, जितेन्द्र सिंह, चन्दन शर्मा, रामप्रकाश चौधरी, हिम्मत सिंह, यशपाल चौधरी, मनोज सैनी, मुकेश कटारिया, भीमराज सांखला, भारत गुर्जर, मलखान मीणा, विजय गौड़, अवतार सिंह, नवीन यादव, दिनेश मोहन सिंह मीणा, चेहरा जयराम सिंह बागड़ी, लालचंद गुर्जर, सुरेश चंद मीणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि वे जोधपुर डिस्कॉम के निजीकरण को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे और इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।

 

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response