प्रतापनगर सदर थाना पुलिस की हुक्का बार के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

जोधपुर। प्रतापनगर सदर थाना पुलिस ने अवैध हुक्का बार और नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौवीं चौपासनी रोड स्थित CO3 कैफे पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का, धूम्रपान सामग्री और अवैध शराब जब्त करते हुए कैफे संचालक को गिरफ्तार किया। वहीं मौके पर मौजूद 18 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया तथा चार वाहन भी जब्त किए गए।

WhatsApp Image 2026-05-09 at 8.16.21 PM (2)-mhVOjSDUVp.jpeg

जोधपुर। प्रतापनगर सदर थाना पुलिस ने अवैध हुक्का बार और नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौवीं चौपासनी रोड स्थित CO3 कैफे पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का, धूम्रपान सामग्री और अवैध शराब जब्त करते हुए कैफे संचालक को गिरफ्तार किया। वहीं मौके पर मौजूद 18 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया तथा चार वाहन भी जब्त किए गए।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त Sharad Kaviraj, पुलिस उपायुक्त Kamal Shekhawat, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्रसिंह देवड़ा एवं सहायक पुलिस आयुक्त रविन्द्र बोथरा के निर्देश पर प्रतापनगर सदर थानाधिकारी गोविन्द व्यास के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार 15 मई को सूचना मिली थी कि CO3 कैफे में युवक-युवतियों को अवैध रूप से शराब और हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना में यह भी सामने आया कि कैफे संचालक ने परिसर और बाहर कैमरे लगा रखे थे, ताकि पुलिस के आने की भनक लगते ही सामान छिपाया जा सके और लिफ्ट बंद कर पुलिस की कार्रवाई में बाधा डाली जा सके।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लिफ्ट बंद मिली। इसके बाद पुलिस सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर संचालित कैफे तक पहुंची। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया, लेकिन अतिरिक्त पुलिस जाब्ते की मदद से पुलिस ने कैफे में प्रवेश किया। अंदर 18 लोग अलग-अलग टेबल पर शराब और हुक्के का सेवन करते मिले।

तलाशी के दौरान पुलिस ने 52 बीयर कैन, 20 शराब की बोतलें, चार बड़े हुक्के, दो छोटे हुक्के, 16 पाइप तथा हुक्का फ्लेवर के डिब्बे बरामद किए। पुलिस ने कैफे संचालक दीपांशु जैन को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम और धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अवैध नशे और हुक्का बार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जोधपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response