रूपनगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है

Pidilite Industries Limited के उत्पाद की नकली पैकेजिंग कर बाजार में बेचने के मामले में अजमेर जिले के रूपनगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैकंपनी के प्रतिनिधि विकास वैष्णव को सूचना मिली थी कि Rupnagar थाना क्षेत्र के मार्बल रीको एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में पिडीलाइट के प्रोडक्ट की नकल कर धोखाधड़ी की जा रही है।

 

WhatsApp Image 2026-04-21 at 3.37.39 PM-g09aNbjJ52.jpeg

Pidilite Industries Limited के उत्पाद की नकली पैकेजिंग कर बाजार में बेचने के मामले में अजमेर जिले के रूपनगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के प्रतिनिधि विकास वैष्णव को सूचना मिली थी कि Rupnagar थाना क्षेत्र के मार्बल रीको एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में पिडीलाइट के प्रोडक्ट की नकल कर धोखाधड़ी की जा रही है।

सूचना के अनुसार H.C. Marble Factory नाम से संचालित इस यूनिट के मालिक लादूराम माली द्वारा पिडीलाइट कंपनी के “रूफ” नामक टाइल्स केमिकल प्रोडक्ट की हूबहू पैकिंग तैयार की जा रही थी। आरोप है कि असली उत्पाद की जगह बैग के अंदर मार्बल चिप्स भरकर उसे बाजार में कंपनी के नाम से बेचा जा रहा था, जिससे ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रूपनगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके पर बड़ी मात्रा में नकली पैकिंग सामग्री और तैयार बैग बरामद किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में ब्रांडेड उत्पाद की नकल कर अवैध रूप से कारोबार किया जा रहा था।

पुलिस ने कॉपीराइट उल्लंघन और धोखाधड़ी से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जब्त सामग्री को सीज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सप्लाई चेन और नेटवर्क की भी जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नकली उत्पाद किन-किन बाजारों में भेजे जा रहे थे।

कंपनी प्रतिनिधि ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल कंपनी की साख को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि उपभोक्ताओं को भी गुमराह करती हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध उत्पाद की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response