नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी

राजस्थान में निजी क्षेत्र की प्रमुख तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर आम जनता को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। यह नई दरें गुरुवार सुबह से पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई हैं

WhatsApp Image 2026-03-26 at 9.24.46 PM-zB1zsoHQr3.jpeg

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, आम उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

राजस्थान में निजी क्षेत्र की प्रमुख तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर आम जनता को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। यह नई दरें गुरुवार सुबह से पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई हैं।

इस फैसले के बाद नायरा एनर्जी के फ्यूल पंपों पर पेट्रोल-डीजल भरवाने वाले वाहन चालकों को अब पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है, खासकर उन लोगों पर जो रोजमर्रा के कामों के लिए अपने वाहनों का उपयोग करते हैं।

राजस्थान में नायरा एनर्जी के करीब 900 फ्यूल पंप संचालित हैं, जबकि देशभर में कंपनी के 6700 से अधिक पंप हैं। ऐसे में कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर पड़ना तय माना जा रहा है। परिवहन लागत बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में जरूरी वस्तुओं के दामों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

स्थानीय वाहन चालकों और उपभोक्ताओं ने इस बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पहले से ही महंगाई का दबाव झेल रहे आम लोगों के लिए यह फैसला और मुश्किलें बढ़ाने वाला है। कई लोगों ने सरकार से हस्तक्षेप कर राहत देने की मांग की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अन्य तेल कंपनियां भी इसी तरह कीमतें बढ़ाती हैं, तो महंगाई और बढ़ सकती है। फिलहाल लोगों को बढ़ी हुई दरों के साथ ही पेट्रोल-डीजल खरीदना पड़ रहा है, जिससे आम जीवन पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response