डर में जी रहे आकृति हाईट्स सोसायटी के रहवासी

जोधपुर। शहर की पॉश मानी जाने वाली Aakriti Heights में रहने वाले रहवासी इन दिनों खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लाखों रुपये खर्च कर लग्जरी फ्लैट खरीदने वाले लोगों ने बिल्डिंग में फैली अव्यवस्थाओं, खराब सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है। रहवासियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.44.57 PM (1)-oNmC9lqFl5.jpg

हादसे के डर में जी रहे आकृति हाईट्स सोसायटी के रहवासी

जोधपुर। शहर की पॉश मानी जाने वाली Aakriti Heights में रहने वाले रहवासी इन दिनों खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लाखों रुपये खर्च कर लग्जरी फ्लैट खरीदने वाले लोगों ने बिल्डिंग में फैली अव्यवस्थाओं, खराब सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है। रहवासियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

रहवासियों संजय तिवारी, बृजेश माथुर, शातीचंद भंडारी और राजकुमार लोहीया सहित अन्य लोगों ने बताया कि बिल्डिंग का हस्तांतरण हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सोसायटी का गठन नहीं किया गया। इसके चलते रखरखाव और सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दे लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।

रहवासियों के अनुसार बिल्डिंग का फायर फाइटिंग सिस्टम करीब 10 वर्ष पुराना हो चुका है और उसकी नियमित मरम्मत भी नहीं करवाई गई। कई उपकरण खराब पड़े हैं, जबकि गैस सिलेंडरों पर वर्ष 2014 की मैन्युफैक्चरिंग डेट दर्ज है। उनका कहना है कि फायर सिस्टम के इलेक्ट्रिक मोटर और पंप भी लंबे समय से खराब हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है।

इसके अलावा परिसर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी रहवासियों ने चिंता जताई। उनका कहना है कि बिल्डिंग में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड और चौकीदार नहीं होने से चोरी और अन्य घटनाओं का डर बना रहता है।

लिफ्ट व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। रहवासियों का आरोप है कि कई वर्षों से लिफ्ट का नियमित मेंटेनेंस नहीं हुआ और कई बार लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं। वहीं बिल्डिंग के फ्रंट पर लगी ACP शीट तेज हवाओं में कई बार गिर चुकी है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

ज्ञापन में बिल्डर पर बिना वैध ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के फ्लैट बेचने का आरोप भी लगाया गया है। साथ ही PHED विभाग में करीब दो लाख रुपये के पानी कनेक्शन बकाया होने की बात भी सामने आई है।

रहवासियों ने प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई कर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response