एक्शन मोड में नए जिला कलेक्टर
- Posted on 7 अप्रैल 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 228 Views
जोधपुर। जोधपुर के नवनियुक्त जिला कलेक्टर आलोक रंजन साहू ने पदभार संभालते ही जनसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज वे शहर के सबसे बड़े संभाग स्तरीय मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया
एक्शन मोड में नए जिला कलेक्टर : आलोक रंजन ने किया एमडीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश
जोधपुर। जोधपुर के नवनियुक्त जिला कलेक्टर आलोक रंजन साहू ने पदभार संभालते ही जनसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज वे शहर के सबसे बड़े संभाग स्तरीय मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आलोक रंजन ने अस्पताल अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित और एस. एन. मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर बी एस जोधा के साथ विभिन्न वार्डों, ओपीडी और आपातकालीन इकाई का दौरा किया। उन्होंने वहां उपचाराधीन मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया और अस्पताल द्वारा मिल रही चिकित्सा सुविधाओं, निशुल्क दवाओं और जांच सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को नियमित स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों के लिए प्रतीक्षालय, पीने के पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी न हो।
निरीक्षण के अंत में जिला कलेक्टर ने अस्पताल अधीक्षक और विभाग प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल की सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर और अधिक पारदर्शी बनाया जाए और संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Write a Response