राष्ट्रीय करणी सेना के सदस्यता अभियान में नेपाल सिंह डॉवरा बने जोधपुर शहर अध्यक्ष
जोधपुर। राष्ट्रीय करणी सेना द्वारा जिले में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत संगठन विस्तार को गति देते हुए नेपाल सिंह डॉवरा को जोधपुर शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष कुंदन सिंह सेनणी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सक्रिय और सामाजिक रूप से जुड़े व्यक्तित्व नेपाल सिंह डॉवरा को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त अध्यक्ष नेपाल सिंह डॉवरा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में एकजुटता को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम में जोधपुर शहर के फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ एवं समाजसेवी युवा उद्यमी मदन सिंह चम्पावत देणोक, शक्ति सिंह ओस्तरा, रामेंद्र सिंह गागुड़ा, विक्रम सिंह बावड़ी, कोमल सिंह मलार, दिलीप सिंह अकोदिया और महेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य साथियों ने नेपाल सिंह डॉवरा का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि संगठन का सदस्यता अभियान समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होकर समाजहित में कार्य करेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Write a Response