भीतरी शहर में अतिक्रमण पर चला निगम का पीला पंजा

जोधपुर। शहर के भीतरी इलाकों में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। निगम की टीम ने पुलिस के सहयोग से विभिन्न संवेदनशील बाजारों और मुख्य मार्गों पर संयुक्त कार्रवाई कर सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने का प्रयास किया।

WhatsApp Image 2026-04-15 at 6.29.03 PM (1)-bCXTsjzoOX.jpg

जोधपुर: भीतरी शहर में अतिक्रमण पर चला निगम का पीला पंजा, कई स्थानों पर कार्रवाई

जोधपुर। शहर के भीतरी इलाकों में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। निगम की टीम ने पुलिस के सहयोग से विभिन्न संवेदनशील बाजारों और मुख्य मार्गों पर संयुक्त कार्रवाई कर सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने का प्रयास किया।

इस अभियान में पुलिस की टैंगो-7, क्रेन-3 और बीना-13 की टीमों को शामिल किया गया। कार्रवाई के दौरान घंटाघर, कंदोई बाजार, त्रिपोलिया बाजार, सोजती गेट, नेशनल हैंडलूम और नई सड़क सहित कई प्रमुख स्थानों को कवर किया गया।

निगम टीम ने सड़क और फुटपाथों पर किए गए अस्थायी व स्थायी अतिक्रमणों को हटाते हुए ठेले, केबिन और दुकानों के बाहर फैला सामान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर हल्का विरोध भी देखने को मिला, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि भीतरी शहर में अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी, जिससे आमजन और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया है, ताकि बाजारों में सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा में ही रखें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर की व्यवस्था बेहतर बनी रह सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response