मोहित ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा

  • Posted on 31 मार्च 2026
  • चोरी
  • By Rajendra Harsh
  • 88 Views

उदयपुर। जिले में चर्चित मोहित ज्वेलर्स चोरी कांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 30 किलो चांदी भी बरामद की है। इस कार्रवाई को उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अंजाम दिया गया।

 


उदयपुर में मोहित ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा, 30 किलो चांदी सहित 3 बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर। जिले में चर्चित मोहित ज्वेलर्स चोरी कांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 30 किलो चांदी भी बरामद की है। इस कार्रवाई को उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 14 मार्च की रात कुराबड़ क्षेत्र स्थित मोहित ज्वेलर्स में अज्ञात बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़कर करीब 20 तोला सोना और 100 किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। इस संबंध में दुकान मालिक अशोक सोनी की रिपोर्ट पर थाना कुराबड़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. अमृता दुहन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और डीएसपी वृत गिर्वा गोपाल चंदेल के सुपरविजन में सात विशेष टीमों का गठन किया। इन टीमों ने लगातार तकनीकी विश्लेषण और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

कुराबड़ थानाधिकारी तेजुसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर निवासी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर, कालूलाल कंजर और महेंद्र कंजर को डिटेन कर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 30 किलो चांदी बरामद कर ली है। वहीं गिरोह के अन्य सदस्य अर्जुन, रामचंद्र और कुंदन की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि बदमाश अपनी पहचान छिपाने के लिए वारदात के दौरान महिलाओं के कपड़े पहनते थे और मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांवों में घूमते थे। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए यह तरीका अपनाया जाता था। बदमाश सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाकर ताले तोड़ते और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र कंजर के खिलाफ 16, कालूलाल के खिलाफ 8 और शिवा के खिलाफ 5 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इस पूरे ऑपरेशन में कुराबड़ थाना पुलिस के साथ गोवर्धन विलास, प्रतापनगर थाना, साइबर सेल और जिला स्पेशल टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response