जोधपुर में बदमाशों का उत्पात इलाके में फैलाई दहशत
- Posted on 1 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 20 Views
जोधपुर शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कमला नेहरू कॉलोनी स्थित ईसाइयों के कब्रिस्तान क्षेत्र, न्यू पावर हाउस रोड का है, जहां कार में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने एक घर पर हमला कर इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। घटना मंगलवार रात करीब 9:18 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे और हाथों में लोहे के डंडे लेकर घर के बाहर जमकर उत्पात मचाया।
Write a Response