मथानियां पुलिस की कार्रवाई: गांजा सहित युवक गिरफ्तार
जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मथानियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के निर्देशानुसार यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त शरत कविजराज एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष कुमार चौधरी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व वीरेन्द्र सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त वृत मण्डोर अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में मथानियां थाना अधिकारी कैलाशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
दिनांक 28 मार्च 2026 को मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आदियोगी शुद्ध शाकाहारी भोजनालय होटल पर दबिश दी। जांच के दौरान होटल की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित होती पाई गईं।
पुलिस ने मौके से 145 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इसके साथ ही गांजा को छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक करने के लिए उपयोग में लिया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा, गांजा सेवन के लिए फिल्टर तथा 51 सीट्स का पैकेट भी जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी राकेश परिहार पुत्र अचलाराम, निवासी झरब बेरा, मथानियां को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी होटल की आड़ में गांजे की बिक्री कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के संपर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह नेटवर्क कितना बड़ा है।
मथानियां पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।
Write a Response