एरिया डोमिनेशन अभियान, 236 अपराधी और असामाजिक तत्व गिरफ्तार

जोधपुर पश्चिम पुलिस ने अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों, संपत्ति संबंधी अपराधों में चालानशुदा बदमाशों और लंबे समय से वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए 7 मई 2026 को बड़े स्तर पर एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 236 अपराधियों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया।

 


जोधपुर पश्चिम पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान, 236 अपराधी और असामाजिक तत्व गिरफ्तार

जोधपुर पश्चिम पुलिस ने अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों, संपत्ति संबंधी अपराधों में चालानशुदा बदमाशों और लंबे समय से वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए 7 मई 2026 को बड़े स्तर पर एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 236 अपराधियों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत ने जिले के सभी सहायक पुलिस आयुक्तों और थानाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एसआईयूसीएडब्ल्यू) नीरज शर्मा और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयदेव सिहाग के सुपरविजन में अभियान को अंजाम दिया गया।

अभियान के तहत जिलेभर में कुल 60 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिनमें 316 पुलिसकर्मी शामिल रहे। इन टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में 466 स्थानों पर दबिश देकर अपराधियों की धरपकड़ की।

कार्रवाई के दौरान स्पेशल और लोकल एक्ट के तहत कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आबकारी अधिनियम के तहत तीन मामले, जुआ अधिनियम के तहत पांच मामले, आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले, एमएमआरडी एक्ट के तहत एक मामला, धूम्रपान अधिनियम के तहत एक मामला तथा आरएनसी एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने विभिन्न थानों के माध्यम से 10 हार्डकोर और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों सहित कुल 148 असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंट, स्थायी वारंट, उद्घोषित अपराधी और गिरफ्तारी वारंटों में वांछित 34 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। लंबित प्रकरणों में वांछित 13 आरोपियों को भी पकड़ा गया, जिनमें एक इनामी अपराधी शामिल है।

जोधपुर पश्चिम पुलिस द्वारा इससे पूर्व 24 अप्रैल 2026 को भी एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया था। उस दौरान स्पेशल और विशेष अधिनियमों के तहत चार प्रकरण दर्ज कर 69 आपराधिक और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोक और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response