माता का थान थाना पुलिस की कार्रवाई
- Posted on 20 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 21 Views
जोधपुर, 20 मई। माता का थान थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर साइबर ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों में मंगवाकर आगे ट्रांसफर करने और हड़पने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 319(2), 61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
Write a Response