डॉ. भावना शेखावत को एनबीएमएस परीक्षा में स्वर्ण पदक

  • Posted on 25 मई 2026
  • खास
  • By Rajendra Harsh
  • 18 Views

नई दिल्ली/जोधपुर, 25 मई। राजस्थान की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. भावना शेखावत ने स्त्री एवं प्रसूता रोग विषय में एनबीएमएस (नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज) परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी की लहर है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डॉ. भावना शेखावत को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2026-05-25 at 4.24.03 PM-mIuBSe9veW.jpeg

नई दिल्ली/जोधपुर, 25 मई। राजस्थान की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. भावना शेखावत ने स्त्री एवं प्रसूता रोग विषय में एनबीएमएस (नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज) परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डॉ. भावना शेखावत को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में देशभर के चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक और विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली डॉक्टर उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. भावना की उपलब्धि को चिकित्सा शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

डॉ. भावना शेखावत मूलतः राजस्थान के सीकर जिले के ढहर का बास गांव की निवासी हैं। उनके पिता प्रहलाद सिंह शेखावत हैं। वर्तमान में उनका परिवार जोधपुर के बीजेएस क्षेत्र में निवास करता है। प्रहलाद सिंह शेखावत, पृथ्वीराज नगर निवासी प्रोफेसर नरपत सिंह शेखावत के छोटे भाई हैं। परिवार ने शुरू से ही शिक्षा और मेहनत को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज पूरे प्रदेश के सामने है।

डॉ. भावना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर ही यह मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवा विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का संदेश भी दिया।

डॉ. भावना की इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि उनकी सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और चिकित्सा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response