जोधपुर में विशाल रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रहित
जोधपुर। शहर के तारघर के सामने स्थित ओसवाल कमेटी हॉल में सोमवार को जोधपुर ब्लड डोनर्स ग्रुप द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाचार लिखे जाने तक करीब 150 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका था। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
शिविर में युवाओं के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान के लिए सुबह से ही दानदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है, इसलिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।
इस दौरान पूरी टीम ने समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाई। शिविर को सफल बनाने में विशाल हिन्दुस्थानी, नवनीत बोहरा, देव, कुलदीप, प्रकाश चौधरी, विशाल पुरोहित, हसमुख दाधीच, रविन केवलिया और राकेश व्यास सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम जेबीड़ी के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।
आयोजन स्थल पर मेडिकल टीम द्वारा रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और आभार स्वरूप सम्मानित भी किया गया।
शिविर के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
Write a Response