संगठित गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही

जोधपुर। पुलिस थाना बनाड़ की टीम ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात बावरिया गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी व छीना-झपटी के कुल 16 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। इस संबंध में प्रकरण संख्या 84/2026 दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

 


जोधपुर। पुलिस थाना बनाड़ की टीम ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात बावरिया गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी व छीना-झपटी के कुल 16 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। इस संबंध में प्रकरण संख्या 84/2026 दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा संगठित गिरोहों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वीरेन्द्र सिंह और एसीपी मंडोर अनिल शर्मा के सुपरविजन में पुलिस थाना बनाड़ के थानाधिकारी लेखराज सियाग के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गुजरात के पालनपुर क्षेत्र का एक बावरिया गिरोह जोधपुर में सक्रिय है और भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे विवाह समारोह, धार्मिक आयोजन व धरना-प्रदर्शनों में जेबतराशी और चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। सूचना के आधार पर 13 अप्रैल 2026 को थबूकड़ा जाजीवाल भाटियान क्षेत्र में चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों को दस्तयाब किया।

पूछताछ व अनुसंधान के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बिहारी सोहिल खान, अजय परमार, रवि भाई, विशाल सलाट और पुरुषोत्तम भाई शामिल हैं, जो सभी गुजरात के बनासकांठा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए 16 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से भीड़भाड़ वाले आयोजनों की जानकारी जुटाकर वारदात को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी लेखराज सियाग के साथ राजूराम, त्रिलोकदान, राजेन्द्र और शक्ति सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response