भारतमाला एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा
- Posted on 18 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 18 Views
बालेसर (जोधपुर)। जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर सोमवार अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जियाबेरी की सरहद में पंजाब की ओर जा रहे टाइल्स से भरे एक ट्रेलर में पीछे से प्याज से भरा दूसरा ट्रेलर जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व सहचालक केबिन में बुरी तरह फंस गए।
Write a Response