महाराणा प्रताप: नवीन ज्ञातव्य पुस्तक का विमोचन
- Posted on 15 जून 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 10 Views
जोधपुर, 15 जून। चौपासनी शिक्षा समिति एवं मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा संचालित राजस्थानी शोध संस्थान, चौपासनी (जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से मान्यता प्राप्त शोध केंद्र) के तत्वावधान में शनिवार को पुस्तक विमोचन एवं समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चौपासनी शिक्षा समिति के सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसमें डॉ. हुकमसिंह भाटी द्वारा लिखित पुस्तक “महाराणा प्रताप: नवीन ज्ञातव्य” का विमोचन किया गया।
Write a Response